अवैध 87.7 किग्रा गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में भुड़कुड़ा कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 87.7 किग्रा अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह मय हमराह, थाना एएनटीएफ गाजीपुर तथा उपनिरीक्षक रणजीत सिंह चौकी प्रभारी हथियाराम मठ मय हमराह थाना भुड़कुड़ा द्वारा मुखबिर की सूचना पर एसपीबीडी इण्टर कालेज तिराहे के पास से वाहन सं. यूपी 32 जी वाई 1257 मारुति सुजुकी की चेकिंग के दौरान 83 किलो 700 ग्राम नाजायज गांजा के साथ शातिर बदमाश प्रदीप यादव पुत्र रामबदन यादव निवासी ग्राम शहाबुद्दीनपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ व अभिषेक सिंह उर्फ गोलू पुत्र मोहन सिंह निवासी बंशीबाजार हडसर थाना सिकन्दर पुर जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। प्रदीप यादव पर गैंगस्टर सहित विभिन्न धाराओं में सत्रह मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्तों पर एनडीपीएस एक्ट का केस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 9








