दहेज उत्पीड़न में मां बेटे पहुंचे हवालात
गाजीपुर। विवाहिता को दहेज़ हेतु प्रताड़ित करने व जलाकर गंभीर रूप से घायल करने के दर्ज मुकदमे में नोनहरा थाना पुलिस ने एक अभियुक्ता सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बताते चलें कि वादी की पुत्री पूजा यादव को ससुरालियों द्वारा दहेज़ की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा उसे जलाकर गंभीर रूप से घायल करने के सम्बंध में डीपी एक्ट व अन्य अपराधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार 13 मार्च को उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराह व महिला आरक्षी रिया थाना नोनहरा द्वारा मुकदमें से संबंधित अभियुक्त विक्रांत यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव व अभियुक्ता चिंता देवी पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम नसीरपुर थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त व अभियुक्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 75








