किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने नाबालिक अपह्रता को शादी की झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के संदर्भ में थाने पर पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी में लगी हुई थी।
उसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान आरोपी को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र स्व. रघुनाथ राम निवासी ग्राम साधापुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 119
Advertisements








