निःशुल्क चिकित्सा शिविर से लाभान्वित हुए ग्रामीण जन 

गाजीपुर। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाराणसी के डॉ. विजय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, भंदहा कला, कैथी ने जखनियां तहसील के तांडा टप्पा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। 


         शिविर में कुल 285 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। संस्था के मीडिया प्रभारी डॉ. सिद्धार्थ ने बताया कि यह शिविर प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) प्रकाश राज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। शिविर का नेतृत्व शल्य तंत्र विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. महाशांति शेखर शुक्ला ने किया। चिकित्सा शिविर में संस्था की महिला नर्स आकांक्षा और अन्नु भारती के साथ पुरुष नर्स विनय यादव तथा अनुज यादव, भगवान दास यादव का सहयोग रहा। 

        ग्रामीणों ने संस्था द्वारा किए गए इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Views: 14

Advertisements

Leave a Reply