कंपोजिट विद्यालय की छात्रा ने राजधानी में निभाई भागीदारी 

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित ‘प्रगति 2026 आत्मसम्मान से समानता तक’ कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र सादात के कंपोजिट विद्यालय मजुई मरदापुर की कक्षा सात की छात्रा निधि यादव, सहायक अध्यापिका सावित्री यादव और प्रधानाध्यापक रामअवध सिंह यादव ने सहभागिता निभाई।                                         


                प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस विद्यालय का चयन मंडल स्तर पर किया गया था। प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी मंडलों से आए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

          शिक्षा क्षेत्र सादात के खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव के नेतृत्व में पूरी टीम ने इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। उनके सक्रिय नेतृत्व को इस सफलता का विशेष श्रेय दिया गया।

Views: 20

Advertisements

Leave a Reply