बोर्ड परीक्षा में पांच मुन्ना भाई पहुंचे हवालात
गाजीपुर। परीक्षा केन्द्रो पर चल रही बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान मे रखते हुए परीक्षा केन्द्रों की चेकिंग के दौरान विश्वस्त सूचना के आधार पर आदर्श इंटर कालेज सियावाँ-भितरी गाजीपुर (इण्टरमीडिएट केन्द्र संख्या—7332) पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ प्रभारी निरीक्षक सैदपुर मय हमराहियान द्वारा चेकिंग के दौरान दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते पांच परीक्षार्थियों को पुलिस हिरासत में लिया गया। मौके से पांच प्रवेश पत्र, चार आधार कार्ड, छह उत्तर पुस्तिका व प्रश्न पत्र व दो रजिस्ट्रेशन पत्र कब्जा पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल कुशवाहा पुत्र दीनदयाल कुशवाहा ग्राम पहाडपुर कला पो0 पहाडपुर कला थाना रामपुर मांझा गाजीपुर, सत्येन्द्र शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा, ग्राम लखनचनपुर , पोस्ट करण्डा थाना करण्डा गाजीपुर, आकाश सिंह पुत्र अनिल सिंह ग्राम चमरहा चोलापुर थाना चोलापुर जिला –वाराणसी, अजय यादव पुत्र नन्दू यादव ग्राम खाँवपुर, देवकली थाना रामपुर मांझा गाजीपुर तथा सूरज यादव पुत्र बबलू यादव पुत्र बुढौली पहाडपुर थाना रामपुर मांझा गाजीपुर रहे। अभियुक्तों के विरुद्ध उ.प्र. सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के तहत कार्रवाई की गयी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उदय चन्द्र राय खण्ड शिक्षा अधिकारी सैदपुर (सेक्टर मजिस्ट्रेट), जितेन्द्र कनौजिया( स्टेटिक मजिस्ट्रेट), प्रभारी निरीक्षक विरेन्द्र प्रताप मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।
Views: 29









