साइबर सेल ने वापस कराये पीड़ित के अट्ठावन हजार रुपए
गाजीपुर। अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल द्वारा शिकायतकर्ता के साथ यूपीआई द्वारा फ्राड की गयी अट्ठावन हजार रुपये की धनराशि वापस कराई गयी।
जनपद में आवेदक अनुपम तिवारी पुत्र संजय तिवारी ग्राम ल थाना नोनहरा जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया। उनके द्वारा तत्काल एनसीआरपी पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल प्रभारी विवेक तिवारी मय टीम द्वारा 28 फरवरी 2026 को आवेदक के 58,000 रुपए की धनराशि वापस करायी गयी।
Views: 22
Advertisements









