थाना दिवस पर डीएम एसपी की उपस्थिति में दो मामले निस्तारित 

गाजीपुर। थाना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना जंगीपुर में उपस्थित शिकायतकत्र्ताओं की शिकायतों को सुनकर यथाशीघ्र निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया। थाना दिवस पर थाना जंगीपुर में सात लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतों को लिखित रूप में दिया जिसमें मौके पर ही दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी शिकायत आती है उसे राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी। इस मौके पर थाना प्रभारी जंगीपुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 


Views: 17

Advertisements

Leave a Reply