डीएम एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण 

गाजीपुर। जिला कारागार का औचक निरीक्षण शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक द्वारा कारागार चिकित्सालय, महिला एंव पुरूष बैरक, रसोई घर आदि का सघन निरीक्षण कर कारागार में लगाये गये सी सी टी वी की संचालन व्यवस्था की जॉच की। उन्होंने कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से उनके स्वास्थ्य, खान-पान एवं साफ-सफाई की जानकारी ली। जिला कारागार के हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच के बाद  सभी बैरको का निरीक्षण कर बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी के दिनांक को चेक किया गया। कारागार में रसोई घर के निरीक्षण मे प्रत्येक दिन बनने वाले भोजन के मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल आदि का प्रवेश न होने पाये, इसके लिए रोस्टर बनाकर चेकिंग अभियान चलाकर चेक किया जाये।


Views: 16

Advertisements

Leave a Reply