डीएम एसपी ने पुरस्कार प्रदान कर किया क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन
गाजीपुर। क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार समापन स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सम्पन्न हुआ। बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ शानदार समापन हुआ । इस मुकाबले के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मैच समापन के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा की “शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल बेहद जरूरी हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करते हैं और उन्हें भटकाव से बचाते हैं। इस अवसर पर गाजीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेल प्रेमी और भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
Views: 20








