उल्लेखनीय कार्य करने वाले बीएलओ हुए सम्मानित
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचक नामावली-2025 के वृहद् पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्य के आधार पर विकास खण्ड भांवरकोल के ग्राम पंचायत मनियॉ के बीएलओ राजेश कुमार राय को प्रथम प्रोत्साहन धनराशि दस हजार रुपए, विकास खण्ड सादात के चकफरीद में सुनीता देवी को द्धितीय प्रोत्साहन धनराशि आठ हजार रुपए, विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम विक्रमपुर के अजीत सिंह को तृतीय प्रोत्साहन धनराशि छह हजार रुपए प्रदान किया गया।
इसी क्रम में विकास खण्ड करण्डा के ग्राम पंचायत श्रीगंज में विन्ध्याचल प्रसाद, बिरनो के ग्राम तरछा में संजय कुमार राजभर, विकास खण्ड करण्डा के ग्राम पंचायत मानिकपुर कला में त्रिभुवन सिंह यादव, जखनियॉ के ग्राम अलीपुर मदार में मुकेश कुमार मौर्या तथा जखनियां के ग्राम परसपुर के अनिल कुमार को तीन तीन हजार रुपए, कुल 39000 रूपये की धनराशि पुरस्कार के रूप में बीएलओ को प्रोत्साहन की धनराशि प्रदान किया गया।
Views: 2









