आधा दर्जन गोवंश, अवैध असलहा संग अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना भांवरकोल पुलिस ने महिन्द्रा पिकप से आधा दर्जन गोवंश,एक देशी कट्टा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
बताया गया कि थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय मय हमराह द्वारा मंगलवार को अजईपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर महिन्द्रा पिकप पर लदे 06 गोवंश, एक देशी कट्टा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ अभियुक्त राज करन सिंह पुत्र राम नरेश निवासी ग्राम सोन का पुरवा, पचमहुआ थाना बागराय जनपद प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आयुध अधिनियम व गोवध निवारण अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 17
Advertisements









