चोरी की दो मोटरसाइकिल व अवैध तमंचे संग अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को चोरी की दो मोटर साईकिल, एक देशी तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।


      पुलिस टीम को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान मंगलवार को मिली। उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह मय हमराह द्वारा पाण्डेय मोड़ पर चेकिंग के दौरान वांछित अभियुक्त सुक्खु बिन्द पुत्र जवाहिर बिन्द को सेन्ट मैरी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर भी बरामद हुआ। बरामदगी और पूर्व में दर्ज अभियोग के आधार पर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

Views: 20

Advertisements

Leave a Reply