साइबर सेल ने वापस कराये पीड़ित की धनराशि

 

गाजीपुर। साइबर हेल्प डेस्क थाना जंगीपुर द्वारा साईबर फ्राड से सम्बन्धित पीड़ित का पांच हजार रुपए वापस कराया गया।


     पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साईबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आवेदक ओमप्रकाश गुप्ता पुत्र रामबली गुप्ता के साथ पांच हजार रुपये का साइबर फ्रॉड किया गया। आवेदक द्वारा तत्काल साईबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 पर शिकायत दर्ज कराया गया।  साइबर सेल के उपनिरीक्षक जमालुद्दीन मय टीम थाना जंगीपुर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आवेदक का पैसा सुरक्षित करवाकर न्यायालय के आदेश के क्रम में वापस कराया गया। 

Views: 12

Advertisements

Leave a Reply