समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिए आवश्यक निर्देश 

गाजीपुर। प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल की अध्यक्षता एवं राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, सदस्य विधान परिषद विशाल सिंह चंचल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह की उपस्थिति में विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।


     बैठक में कानून व्यवस्था के मद्देनजर सतर्क दृष्टि बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इसी क्रम में विकास कार्यों व राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए मानक व गुणवत्ता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी कार्यों को समय से पूरा कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

      बैठक में जिलाधिकारी  अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Views: 14

Advertisements

Leave a Reply