प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी टीम हेतु चयन 20 फरवरी को 

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिकाओं की हॉकी खेल प्रतियोगिता हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 20 फरवरी 2026 को  प्रातः दस बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार में किया जायेगा।


       जिला खेल कार्यालय गाजीपुर द्वारा आयोजित इस ट्रायल के तत्वाधान में,भाग लेने हेतु इच्छुक बालिकायें अपनी प्रविष्टि 20 फरवरी को प्रातः साढ़े नौ बजे तक दे सकते हैं। उन्हें भाग लेने हेतु फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र (जन्मतिथि 01 जनवरी 2007 के बाद की) एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश निःशुल्क होगा । प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स 20 फरवरी को, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स 22 फरवरी को एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि 23 से 28 फरवरी 2026 तक गोरखपुर में आयोजित किया जायेगा।  

Views: 19


Leave a Reply