मृतक होमगार्ड के आश्रितों को मिला 38 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक
सन्तकबीर नगर। जिले के होमगार्ड कंपनी सेमरियावां के मृत होमगार्ड स्व. फूलचंद की पत्नी श्रीमती कुसुमलता को बीमा राशि रुपए 30 लाख, शिक्षा हेतु सहायता धनराशि के रूप में दो बेटियों साक्षी व अंशिका को चार चार लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा प्रदान किया गया। मृतक होमगार्ड स्व. फूलचंद के आश्रितों को होमगार्ड मुख्यालय द्वारा रुपए पांच लाख की अनुग्रह राशि प्रदान किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट कक्ष में मृतक होमगार्ड के आश्रितों को कुल 38 लाख रुपए का प्रतीकात्मक चेक/सहायता राशि प्रदान किया गया। धनराशि का भुगतान एक्सिस बैंक द्वारा किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र कुमार मिश्रा, एपीसी ऋषिमुनि सिंह, शाखा प्रमुख एक्सिस बैंक नागेंद्र कुमार यादव व कॉर्पोरेट मैनेजर नीरज मिश्रा सहित मृतक होमगार्ड के आश्रित आदि उपस्थित रहे।
Views: 44









