जल व पर्यावरण संरक्षण हेतु चला जागरूकता अभियान 

मऊ। गंगा समग्र की जिला इकाई द्वारा संकल्प दिवस पखवाड़ा के अन्तर्गत संकल्प दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ।


         प्रान्त के पर्यावरण प्रमुख श्रीनिवास राय के आयोजकत्व एवं गंगा समग्र के जिला पालक जयप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में,  एस.आर. प्लाजा भुजौटी मेंं सम्पन्न कार्यक्रम के मुख्य वक्ता गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष जी ने जल एवं पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें जल को संरक्षित एवं स्वच्छ के साथ ही उसके उपभोग पर भी ध्यान देना पड़ेगा ताकि जल का अनावश्यक दोहन न हो। हमें जल के दुरुपयोग को रोककर भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने की आवश्यकता है। हमारा इस प्रकार का का संकल्प होना चाहिए।

      कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चार्टर्ड अकाउन्टेन्ट राकेश श्रीवास्तव ने भी स्वच्छ पेय जल की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में जामवन्त जी एवं अवधेश जी ने भी जल और पर्यावरण को बचाने हेतु लोगों का आह्वान किया।

    गोरक्ष प्रान्त के सह प्रान्त संयोजक अजय कुमार राय ने उपस्थित लोगों को जल श्रोतों के संरक्षण हेतु संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से आयाम प्रमुख अभय सिंह जी, भुआल यादव जी, तेजस जी, रामविजय सिंह जी, अंकित जी, रवि सिंह जी रतनपाल सिंह जी, नरेन्द्र राय जी, अजय सिंह जी, कृष्ण कांत जी, सह जिला संघचालक योगेन्द्र सिंह, डा०अलका राय, सुनील जी, राघवेन्द्र शर्मा, आलोक राय, सुनील गुप्ता, अरविन्द सिंह, बृजवासी पुरी, अच्छेलाल जी, आशुतोष, दीपक, रामू, सुधीर, संजीव, अमरनाथ राय, मनोज राय, मानवेंद्र राय, शैलेंद्र सिंह, अनुज श्रीवास्तव, मनीष सिंह सतेंद्र यादव, राजमंगल सिंह, रश्मि सिंह, सुमन उपाध्याय, लक्ष्मी त्रिपाठी, रंभा, चिंता, अंजू, प्रियंका एवं पूजा सहित अन्य बहनों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही। संचालन डा. शेषनाथ राय व आभार ज्ञापन जिला संयोजक सच्चिदानन्द शर्मा  द्वारा किया गया।

Views: 43


Leave a Reply