इनामियां अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार

जिला जेल गेट से पुलिस अभिरक्षा से हुआ था फरार


गाजीपुर। जिला कारागार से पुलिस को चकमा देकर फरार पच्चीस हजार रुपए के इनामियां बदमाश को मरदह व बिरनो थाने की पुलिस ने  दौराने मुठभेड़ घायलावस्था में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया।  उसे पर आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं।                                                           बताया गया कि दिनांक 17/18.जनवरी की रात प्रभारी निरीक्षक थाना मरदह तारावती यादव व उपनिरीक्षक सत्येन्द्र ओझा मय टीम रात्रि गस्त में थे। उसी के दौरान थानाध्यक्ष बिरनो अजय यादव की सूचना पर मरदह पुलिस टीम गोविन्दपुर कीरत के पास पहुंची। पुलिस टीम से अपने को घिरता देख वहां मौजूद बदमाश लाल बाबू मौर्या पुत्र अजय मौर्या निवासी बंकाखास थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक  जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस 315 बोर तथा चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। घायलावस्था में उसे पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया तथा उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

     उल्लेखनीय है कि गत नौ जनवरी को  प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव थाना मरदह गाजीपुर मय हमराही व सुबच्चन राजभर पुत्र केशव राजभर, धर्मेन्द्र राजभर पुत्र सुबच्चन राजभर, रामबचन राजभर पुत्र स्व.केशव राजभर तथा निर्मला देवी पत्नी सुबच्चन राजभर के सहयोग से अभियुक्त लाल बाबू मौर्या पुत्र अजय मौर्या निवासी ग्राम बंका खास थाना कासिमाबाद गाजीपुर व पुनीत राय पुत्र अमरनाथ राय निवासी ग्राम शेरपुर कलां थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को एक रिवाल्वर 32 बोर, दो मोबाइल फोन सैमसंग व वीवो तथा दो पर्स में पीली धातु के दो कंगन, एक अंगुठी पीली धातु, दो लाकेट पीली धातु एवं तीन लाकेट से युक्त एक हार का टुकड़ा पीली धातु तथा दूसरे पर्स में सफेद धातु के  तीन कंगन, एक ब्रेसलेट, दो जोड़ी बिछिया, तीन बिछिया चैन से युक्त, एक जोड़ी पायल, एक करधनी, मुड़ा हुआ प्लेट, एक पायल का टूटा टुकड़ा, एक डिबिया में सफेद धातु के छोटे टुकड़े चोरी के व तीन मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की गयी थी। इन बरामदगी के आधार पर मरदह थाने पर आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। दोनों अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु पेश किया गया। जिला कारागार गाजीपुर में दाखिल करते समय अभियुक्त लालबाबू मौर्या पुलिस  को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली सदर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुरस्कार घोषित कर तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस टीमें उसी समय से उसकी सुरागरसी में लगी हुई थी।

Views: 102

Advertisements

Leave a Reply