पंचांग व राशिफल – 17 जनवरी 2026
पंचांग व राशिफल – 17 जनवरी 2026
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास माघ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा
वार शनिवार
योग व्याघात
सूर्योदय 06:44
सूर्यास्त 17:28
चन्द्रमा धनु
राहुकाल 09:53 – 11:12
अभिजीत मुहूर्त 12:10 – 12:52
आज का राशिफल
मेष
आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।
वृष
आज का दिन लाभदायक है। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में सफलता हासिल होगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। उधारी के धन प्राप्ति के योग हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।
मिथुन
आज दिन सामाजिक कार्यों में व्यतीत होगा।परिवार के लिए समय अनुकूल है। स्वास्थ्य और मन का संतुलन बनाए रखें। क्रोध और जल्दबाजी से बचें।
कर्क
आज परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। शीघ्रता से बचें और सोच समझ कर कार्य करें।
सिंह
आज आत्मविश्वास बना रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति मिल सकती है। व्यस्तता के बावजूद परिवार को समय दें और उनके भावनाओं को आहत न करें।
कन्या
आज सकारात्मक सोच से कार्य में सफलता मिलेगी। विरोधी शांत होंगे, दोस्तों का सहयोग मिलेगा और नई आमदनी के स्रोत बन सकते हैं।
तुला
आज धन प्राप्ति के संकेत हैं। दूसरों पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें। यात्रा करते समय सावधान रहें। मन में उथल पुथल रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रहें।
वृश्चिक
आज कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिश्रम का सुखद परिणाम मिलेगा। पारिवारिक चिंता रहेगी । परेशानी का समाधान करने में सफल रहेंगे।
धनु
आज दिन सकारात्मक रहेगा। अचानक लाभ से आर्थिक स्परेशानियों से राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा में सफलता संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा।
मकर
आज समय ठीक व्यतीत होगा। कार्य व्यवस्थित और संतुलित रहेगा। कार्यों में लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने से सफलता मिल सकती है। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है।
कुंभ
आज नये अवसर और मेहनत का लाभ मिलेगा। सम्पर्क साधने के अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। तकनीकी, कानूनी कार्य पूर्ति में सफलता मिलने के योग हैं।
मीन
परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए प्रयास जारी रखें। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन लाभदायक होगा।
Views: 158








