राष्ट्र सेविका समिति ने सामाजिक समरसता के रुप में संक्रांति उत्सव

गाजीपुर। राष्ट्र सेविका समिति गाजीपुर की नगर द्वारा नगर के तत्वावधान में रायगंज के सरस्वती विद्या मंदिर  में मकर संक्रांति उत्सव सम्पन्न हुआ। समिति की विभाग संघचालिका नीलम सिंह की उपस्थिति व नंदिनी जी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की प्रमुख वक्ता प्रधानाचार्य रानी लक्ष्मी बाई इंटर कॉलेज अर्चना जी रहीं। 


          मुख्य वक्ता अर्चना जी ने बताया कि मकर संक्रांति उत्सव सनातन परंपरा में समरसता वह मौसम में नवीनता का पर्व है। इस उत्सव के साथ ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। जिसमें हम हिंदुओं के घर में प्रत्येक मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं, साथ ही मौसम में एक नवीन ऊर्जा से संचारित होती है, इस त्यौहार को राष्ट्र सेविका समिति समरसता पर्व के रूप में मनाती है। इस उत्सव के माध्यम से हम समाज को एक सूत्र में बांधकर सनातन परंपरा के ऐतिहासिक मान बिंदुओं को प्रकट करते हैं। इस नाते हम बहनों का यह कर्तव्य है कि हम सभी अपने इस प्राचीन उत्सव को उत्साह और उमंग के साथ सपरिवार व सामाजिक समरसता के साथ अवश्य मनाएं। उद्बोधन उपरांत सभी ने साथ बैठकर खिचड़ी का आहार किया।कार्यक्रम का संचालन सह नगर कार्यवाहिका प्रियंका सिंह ने किया व कार्यक्रम में समिति की नीलम चौबे,सोनी सिंह, कल्याणी सिंह, जाह्नवी, शकुंतला, श्रद्धा, सुमन, बिंदु, प्रीति, आराधना, शीतल , कुसुम आदि की गरिमामई उपस्थिति रही।

Views: 13

Advertisements

Leave a Reply