बाल सुधार गृह से फरार बालक बरामद 

गाजीपुर। सादात क्षेत्र के पंडित भोलानाथ मिश्र बाल सुधार गृह (बालक) बड़ागांव, मखदुमपुर से गत माह फरार हुए दो बच्चों में एक बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बरामदगी के बाद आवश्यक कार्यवाही पूरी कर उसे पुनः केंद्र पर लाया गया।  


           बताते चलें कि केंद्र से गत दिसंबर में दो दिनों में तीन बच्चे भाग निकले थे। इसमें 27 दिसंबर को दो बच्चे सोनू सेठ पुत्र राजू सेठ व गणेश एक साथ फरार हुए थे। उस सम्बन्ध में थाने में एफआईआर दर्ज कराकर बच्चों की तलाश की जा रही थी। इस बीच एक बच्चे सोनू सेठ के औड़िहार जंक्शन पर मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां जाकर उस बच्चे को सकुशल बरामद किया गया। 

     बाल सुधार गृह के अधीक्षक रामप्रवेश मिश्र ने बताया कि आवश्यक कागजी कार्यवाही पूरी कर बच्चे को केंद्र पर वापस लाया गया है। शेष दोनों बच्चों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी ढूंढ लिया जाएगा।

Views: 79

Advertisements

Leave a Reply