भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जिले में हुआ स्वागत अभिनन्दन

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने गदा भेंटकर किया स्वागत 


गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व केन्द्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद, गोरखपुर,मऊ के रास्ते प्रथम बार वाराणसी जाते समय, प्रथम जनपद आगमन पर जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में गाजीपुर की सीमा हैदरगंज से लगायत वाराणसी जिले की सीमा सिधौना तक पूरे जनपद में फोर लेन मार्ग पर जगह जगह भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शंख ध्वनि, बैंड बाजा, होर्डिंग, पोस्टर व झंडा लगाकर,  पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।

    गाड़ियों के लम्बे काफिले के साथ गाज़ीपुर की सीमा में प्रवेश करते ही हैदरगंज मे नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, डा राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के‌ नेतृत्व में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास हैदरगंज गांव स्थित स्वागत मंच पर पहुंचते ही संयोजक मनोज सिंह व हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर गगन भेदी नारे के साथ अभिनन्दन किया गया।

    अपने स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आपकी गर्मजोशी देखकर हमें भी जोश आ रहा है। मै एक छोटा कार्यकर्ता से आज यहां पहुचा हूं। मैं कार्यकर्ताओं की भावनाओं को अच्छी तरह  समझता हूं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने मेरे ऊपर विश्वास किया है। छोटे से कार्यकर्ता को आज देश के सबसे बड़े प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर भेजा है। हमें इस पर खरा उतरना है। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप सबका सहयोग बना रहे ताकि एक बार पुनः 2027 में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश में स्थापित हो सके।

     इसके अलावा मरदह ब्रह्म स्थान पर संयोजक जितेन्द्र नाथ पांडेय, सियाराम पुर मे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह,भडसर मे अवधेश राजभर, जंगीपुर मे संकठा प्रसाद मिश्र, महाराजगंज में अच्छेलाल गुप्ता, नन्दगंज में भानु जायसवाल, पहाड़पुर में प्रवीण त्रिपाठी, सैदपुर मे संतोष चौहान व सिधौना मे अखिलेश सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा कैथी टोल प्लाजा से पूर्व कृष्ण सुदामा शिक्षण संस्थान के निदेशक डा विजय यादव के नेतृत्व में भी स्वागत किया गया।

  स्वागत समारोह में विधान परिषद सदस्य विशाल सिहं चंचल, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह,पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, पारसनाथ राय, सरोज कुशवाहा, बृजेन्द्र राय, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, धनंजय ओझा, जितेन्द्र नाथ पांडेय, शशिकान्त शर्मा, डा विजय यादव,डा अवधेश सिंह प्रतिनिधि राज्यसभा सांसद,बृजनंदन सिंह, सानन्द सिंह, किरण सिंह,पूर्व विधायिका सुनीता सिंह, कालीचरन राजभर, डॉ राजकुमार सिंह गौतम, प्रो शोभनाथ यादव, नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जयप्रकाश गुप्ता,प्रमुख राजन सिंह, मनोज गुप्ता, राहुल राय, योगेन्द्र सिंह, बृजेन्द्र सिंह, अवधेश राय, सीता सिंह, आनन्द राय, धर्मेंद्र सिंह, संतोष यादव, बृजनंदन सिंह, भोनूराम सोनकर, नयन प्रकाश राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, कार्तिक गुप्ता,शैलेश राम,डॉ अनिल राजभर, विश्वप्रकाश अकेला, सुमित तिवारी,झाबर सिंह,शशिप्रकाश सिहं, अखिलेश राय, अविनाश सिंह, प्रमोद वर्मा, प्रांशु सिंह, गर्वजीत सिंह सहित पार्टी के सभी मंडल अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Views: 31

Advertisements

Leave a Reply