साइबर सेल पुलिस ने वापस कराई फ्राड की धनराशि 

गाजीपुर। साइबर अपराधियों द्वारा धोखाधड़ी कर यूपीआई द्वारा ली गयी अन्ठानबे हजार रुपये की धनराशि साइबर सेल पुलिस के प्रयास से पीड़ित को वापस मिल गई।


         बताया गया कि आवेदक  दीपक पाण्डेय निवासी गौराखास थाना भुड़कुड़ा जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के द्वारा फ्राड किया गया‌ पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन नं0 1930 पर काल करके आनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल साइबर सेल जनपद गाजीपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा व सम्बन्धित कर्मचारीगण द्वारा आवेदक जितेन्द्र कुमार के खाते में उनके साथ फ्राड की गयी 98,000 रुपये की धनराशि सात जनवरी को वापस करायी गयी। पुलिस साइबर सेल की कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त करते हुए जितेन्द्र कुमार ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 29

Advertisements

Leave a Reply