बरामद अपहृता पुलिस अभिरक्षा में 

गाजीपुर। अपराधियों/ वांछित के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने अपहरण के दर्ज मुकदमें से संबंधित पीड़िता/ अपह्रता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।


  बताया गया कि पुलिस टीम अपहृता की बरामदगी में लगी हुई थी। इसी क्रम में मुखबिर  की सूचना पर पुलिस टीम ने पीड़िता/अपहृता को क्षेत्र के प्यारेपुर चौराहा से सकुशल बरामद कर लिया। अपहृता उम्र 20 वर्ष ग्राम चकफरीद थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर की निवासी है। पीड़िता/ अपह्रता को थाना पर महिला आरक्षी नमिता यादव के सुपुर्दगी में रखते हुए आवश्यक  कार्यवाही की गयी। बरामद करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अशोक कुमार शुक्ल व महिला आरक्षी नमिता यादव थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 20

Advertisements

Leave a Reply