नारी सहायता, सुरक्षा और सहयोग हेतु पुलिस ने कसी कमर
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त कर सभी को जागरूक किया गया। सभी थाना क्षेत्रों मे पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण व चेकिंग कर शोहदों के विरुद्ध कार्यवाही की गई । महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करते हुए उनमें सुरक्षा, सम्मान, स्वावलमंबन, सशक्तिकरण व विश्वास का भाव जागृत करने के उद्देश्य से थानों की मिशन शक्ति टीमों द्वारा क्षेत्र के कस्बो, बाजारों, स्कूल/ कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलों के आस-पास महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक किया गया। महिलाओं एवं बच्चियों के सम्मान व सुरक्षा से संबंधित जारी हेल्प लाइन नंबर 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 112 पुलिस आपात कालीन सेवा, 102/108 एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई पोर्टल, साइबर सुरक्षा से संबंधित, 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं ओटीपी, मीडिया लिंक, एसएमएस लिंक, वेबसाईट लिंक एवं प्राइवेसी से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही नए कानून बीएनएस, बीएनएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिला केन्द्रित विभिन्न सरकारी योजनाओँ (निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरुक किया गया।
Views: 15








