गुमशुदा 957 मोबाइल फोन को पुलिस ने उनके धारकों को सौंपा 

गाजीपुर। नव वर्ष के अवसर पर सर्विलांस  पुलिस टीम ने गुमशुदा 957 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। गुमशुदा मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 1.62 करोड़ रुपये बताई गई है।


     बताया गया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से मोबाइल फोन गुम होने के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर सर्विलांस सेल द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए 957 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किया गया। मोबाइल फोन को एक जनवरी को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। नव वर्ष पर अपना खोया मोबाइल फोन वापस पाकर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे खिल उठे। उन्होंने पुलिस अधीक्षक व सर्विलांस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 35


Leave a Reply