सनसनीखेज हत्याकांड की एक अभियुक्ता सहित दो गिरफ्तार
गाजीपुर। गहमर थाना क्षेत्रांतर्गत गत 24 दिसम्बर की देर रात गहमर गांव के पट्टी खेलू राय में हुई युवकों की हत्या में संलिप्त एक अभियुक्ता सहित दो अभियुक्तों को गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक गहमर प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार 28 दिसम्बर को अभियुक्ता सीमा सिंह पत्नी अरविन्द सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर तथा अभियुक्त अभिषेक सिंह पुत्र पप्पू उर्फ अनिल सिंह निवासी गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर जनपद गाजीपुर को पूर्वी कैनाल गहमर की तरफ जाने वाली सड़क के पास से हिरासत में लिया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तो के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी।
बताते चलें कि इस जघन्य हत्याकांड में हमलावरों ने तीन युवकों को दौड़ा दौड़ा कर धारदार हथियारों से हमला किया और फिर उन्हें तालाब में फेंक दिया था। घटना स्थल के समीप खुन के छींटें और मांस के मिलने की चर्चा भी उस दिन होती रही थी। दूसरे दिन शाम को डीआईजी बैभव कृष्ण ने मौके का मुआइना कर पुलिस कप्तान को आवश्यक निर्देश दिया था।
अपराधियों की धर पकड़ में लगी पुलिस ने इस हत्याकांड में वांछित अभियुक्त ओम सिंह पुत्र सुनील सिंह निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय थाना गहमर जनपद गाजीपुर को पहले ही दौराने मुठभेड़ मठिया घाट के पास घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया था।
Views: 121








