अवैध असलहा, चोरी के दो मोटर व अन्य सामग्री सहित तीन चोर गिरफ्तार
गाजीपुर। शादियाबाद थाना पुलिस ने थानाक्षेत्रांतर्गत विभिन्न चोरियों में संलिप्त तीन अभियुक्तो को अवैध तमंचा .315 बोर मय जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के दो मोनोब्लाक मोटर, साढ़े तीन हजार रुपए व अन्य वस्तुएं बरामद की है।
बताया गया कि गत पन्द्रह नवम्बर को
शिवराम पुत्र स्व.रामदेव निवासी ग्राम अवदर थाना शादियाबाद गाजीपुर द्वारा तहरीर दिया गया था कि अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में खेत में लगे मोनोब्लाक मोटर को चुरा लिया है।उसी दिन आलोक कुमार पुत्र अजय प्रताप सिंह निवासी ग्राम अवदर थाना शादियाबाद गाजीपुर ने भी अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में उनके खेत में लगे दो हार्स पावर के मोनोब्लाक मोटर को चुराने की तहरीर दी। दोनों मुकदमा दर्ज कर पुलिस मोटर चोरों की खोज में लगी थी कि 24 दिसम्बर 2025 को पारसनाथ यादव पुत्र स्व. भोला प्रसाद ग्राम कस्बा कोइरी थाना शादियाबाद गाजीपुर ने अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में दूकान के अन्दर का ताला तोड़कर कास्मेटिक के सामान व 4200 रुपये चुराने के संबन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया।
दर्ज मुकदमों की विवेचना के क्रम में दिनांक 27 दिसम्बर को उपनिरीक्षक त्रय राजबली यादव, बालकृष्ण व अजय प्रकाश पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन अभियुक्तों अनुज यादव उर्फ मोनू यादव पुत्र स्व0 रामजी यादव निवासी ग्राम कनुआन थाना शादियाबाद, पंकज कश्यप उर्फ बुच्चू पुत्र जयश्री कश्यप निवासी अवदर थाना शादियाबाद तथा शिवा उर्फ मोनू बनवासी पुत्र शिवमूरत बनवासी निवासी कनुआन थाना शादियाबाद को गोलवापार के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के दोनों मोनोब्लाक (लूबी कम्पनी) व पांच किलोग्राम घडी वाशिंग पाउडरष तीन टिकिया फेना साबुन,एक रिन साबुन, दो गोदरेज नहाने वाला साबुन व 3500 रूपये नगद तथा एक तमंचा .315 बोर, एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।
Views: 68









