“अंतरराष्ट्रीय संगीत गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए डॉ. विद्या निवास पाण्डेय
गाजीपुर। अपनी संगीत साधना के बल पर जिले के गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा से सम्मान प्राप्त किया है। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के कलाकारों द्वारा “बिटिया की बिदाई” नाटक का मंचन अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन में सफलता पूर्वक किया गया। कलाकारों की प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित किया गया। इस अवसर पर गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पाण्डेय को मॉरिशस के भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की चेयरपर्सन डॉ. वर्षा रानी विशेश्वर दुल्वा , नेपाल के प्रथम प्रमुख आयुक्त विजय कुमार दत्त एवं लीबिया के यूरोपीय यूनियन के प्रो. अनिल के प्रसाद तथा थाईलैंड के थामाभद लैपसिरिकुल की मौजूदगी में “अंतरराष्ट्रीय संगीत गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया!

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को आजमगढ़ के हरिऔध कला केंद्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन में आठ देशों के अतिथियों की उपस्थिति रही। “बिटिया की बिदाई” नाटक के मंचन हेतु सभी कलाकारों को आगामी दिनों में मॉरिशस आने का प्रस्ताव दिया गया। इसी नाटक पर इन बच्चों को लेकर एक फिल्म भी बनायी जाएगी।
समारोह के मुख्य आयोजक फिल्म निर्माता एवं निर्देशक अरविंद चित्रांश द्वारा सभी विषयों पर सहमति देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी की पहचान के लिए गाजीपुर के कलाकारों के साथ आगामी दिनों में कई देशों की सांस्कृतिक यात्रा की स्वीकारोक्ति की गयी।
Views: 65







