कराटे-ऑल इंडिया चैंपियनशिप में जीते 52 पदक
मऊ। दसवीं ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप प्रतियोगिता डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा में सम्पन्न हुई। दो दिवसीय आयोजित (20-21 दिसंबर) प्रतियोगिता में मऊ जिले के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का विशिष्ट प्रदर्शन कर दबदबा कायम रखा। मऊ जिले के 36 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 52 मेडल अपने नाम कर लिया। इसमें 21स्वर्ण पदक, 13रजत पदक और 18 कांस्य पदक शामिल हैं।
स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में वैष्णवी सिंह, विनायक सिंह, रेयांश प्रताप सिंह, सक्षम चौधरी, नव्या जायसवाल, उदय प्रताप, आयुष लाल, रुद्रांश यादव, प्रियांशु मौर्य, अनुपम, विजय यादव, गौरव कुमार, अमन कुमार, रुद्र प्रताप सिंह और सौम्या चौरसिया शामिल हैं।
रजत पदक विजेता में श्रीजा राय, अनामिका सिंह, शहर खान, अथर्व जायसवाल, अनुराग यादव, अमृतांशु सिंह, प्रदेश यादव, भूमि गुप्ता, अनन्या गुप्ता, सिवान सिंह गुप्ता, आदर्श गुप्ता, वैष्णव सिंह, विधान प्रताप सिंह, विराट कुमार, अतुल यदुवंशी और श्रीवास्तव तिवारी प्रमुख रहे।
मुख्य प्रशिक्षक अंबिका भारद्वाज ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों के कड़े अभ्यास और सह-प्रशिक्षकों (उन्नति भारद्वाज, विकास यादव और हिमांशु प्रजापति) के तकनीकी सहयोग को दिया। साथ ही, उन्होंने मऊ के उन अभिभावकों का आभार व्यक्त किया जो प्रतिदिन अपने बच्चों को प्रोत्साहित कर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं।
Views: 98









