नगर पालिका क्षेत्र के 104 पत्रावलियों का दाखिल खारिज सम्पन्न 

गाजीपुर। नगर पालिका गाजीपुर क्षेत्र के 104 पत्रावलियों का दाखिल खारिज अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार राय द्वारा किया गया।


    बताया गया कि संबंधित निस्तारित पत्रावली में से 104 पत्रावलियों का विज्ञापन गत 23 नवम्बर को किया गया था, जिस पर कोई आपत्ति न आने की दशा में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ धीरेंद्र कुमार राय द्वारा 23 दिसंबर को निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य 28 पुरानी पत्रावली को लेकर 132 पत्रावलियों का निस्तारण कर अपलोड  किया गया ताकि संबंधित नागरिक कार्यालय में उपस्थित होकर गृहकर जलकर जमा करायें।

Views: 30

Advertisements

Leave a Reply