पंचांग व राशिफल – 20 दिसम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 20 दिसम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास पौष
पक्ष कृष्ण पक्ष/शुक्ल पक्ष
तिथि अमावस्या /प्रतिपदा
नक्षत्र मूल
वार शनिवार
योग गण्ड
सूर्योदय 06:37
सूर्यास्त 17:10
चन्द्रमा धनु
राहुकाल 09:44 – 11:01
अभिजीत मुहूर्त 11:58 – 12:39
आज का राशिफल ………………
मेष
आज दिन अनुकूल रहेगा। सोची गई नवीन योजना पूरी होगी। समाज में जनसंपर्क का लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। घर परिवार में खुशी रहेगी। धर्म-कर्म में आस्था रहेगी।
वृष
आज का दिन में मिश्रित फलकारी है। मन में तनाव तथा वैचारिक तनाव और मन में दुविधा का भाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। घर फोन में संदेह बना रहेगा। परेशानियों से मन व्यथित रहेगा।
मिथुन
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। घर परिवार में खुशी का वातावरण बनेगा। शुभ कार्य योजना प्रभावी होगी। धर्म में आस्था बनी रहेगी। सकारात्मक सोच से आत्मबल में वृद्धि होगी।
कर्क
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आध्यात्मिक कार्य में मन लगेगा। सकारात्मक सोच से मन में काम के प्रति सतर्कता रहेगी। वैचारिक मतभेद दूर करें। सफल यात्रा का योग बन रहा है। परिवार को समय देना जरूरी है।
सिंह
आज का दिन सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होने से कार्य में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। लाभ के अवसर प्राप्त होने से मानसिक शान्ति रहेगी।
कन्या
आज परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रहेंगी। कोई भी कार्य सोच समझ कर करें। अचानक कार्य करने से योजना पूर्ण होने में संदेह रहेगा। अपनों से विवाद से बचाना हितकर होगा। नई समस्याओं से सतर्क रहें।अनावश्यक यात्रा से बचें।
तुला
आज आपको अपने सकारात्मक सोच का लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय में विस्तार की योजना सरकार हो सकती है। आज मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक
आज अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। सोच समझकर किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। अधूरी योजना पूरी करने में सफल रहेंगे। अपनों का सहयोग लाभकारी रहेगा। विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है।
धनु
आज स्व विवेक से लिया गया निर्णय लाभकारी रहेगा। घर परिवार के उत्तरदायित्व की पूर्ति करने में सफल रहेंगे पुराने समय से चली आ रही परेशानियां दूर होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। संत आगमन से मनपसंद रहेगा।
मकर
आज मन में बेचैनी का भाव रहेगा। सोचे गए कार्यों के पूरा होने में संदेह है। परिस्थितियां प्रतिकूल बनेंगी। स्थिरता का अभाव रहेगा। लापरवाही से बचें। जल्दबाजी में किए गए कार्य हानिकारक रहेंगे।
कुम्भ
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी।आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। समय हंसी खुशी में व्यतीत होगा।
मीन
आज कार्यक्षेत्र में लाभ का योग बन रहा है। अपनों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराना विभाग समाप्त होगा। घर परिवार में खुशी रहेगी।
Views: 128









