ग्राम प्रधान को धमकी देने पर प्रधानों का फूटा आक्रोश 

आरोपियों के विरोध दी गई थाने में तहरीर


गाजीपुर। क्षेत्र पंचायत सादात के आतमपुर छपरा के ग्राम प्रधान सर्वजीत यादव उर्फ भग्गा ने जान से मारने की धमकी दिये जाने का आरोप लगाते हुए गांव के दो दंबग व मनबढ़ लोगों के विरुद्ध, सादात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

      पीड़ित प्रधान सर्वजीत यादव ने बताया कि गत 16 दिसंबर को गांव में राजस्व विभाग की आयी टीम ने पशुचर आदि जमीन की नाप जोख, पैमाइश व सीमांकन किया। नापी जोखी के बाद, जब राजस्व टीम वापस लौट गयी। टीम के जाने के उपरान्त गांव के दो मनबढ़ व दबंग लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 

      ग्राम प्रधान को धमकी दिए जाने से क्षुब्ध 

सादात ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव व प्रधान संघ के नेतृत्व में दर्जनों ग्राम प्रधानों ने गुरुवार को थानाध्यक्ष सादात को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले में नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

      इस संबंध  में प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि निस्संदेह जनप्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी देना सीधे प्रशासन को चुनौती देना है। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रमेश यादव ने कहा कि ब्लाक के किसी ग्राम प्रधान के साथ कोई घटना होगी तो प्रधान संघ चुप नहीं बैठेगा।  इस संबंध में थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह ने  प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मामले की  जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

       इस मौके पर प्रधान संघ महासचिव रमेश यादव, डा अनिल कुमार राय,  सतीश पांडेय, धर्मेन्द्र यादव, लौटू यादव, उदयभान राम आदि सहित काफी संख्या में प्रधानगण मौजूद रहे।

Views: 38

Advertisements

Leave a Reply