पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

गाजीपुर। सादात क्षेत्र के ग्राम बेंवदा निवासी अविवाहित धर्मेंद्र चौहान (32 वर्ष) पुत्र यदुनंदन चौहान ने शनिवार की रात फंदे पर लटक कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। उसका शव रविवार की सुबह गांव के सैय्यद बाबा मजार के पास स्थित बगीचे में नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 


        ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बहरियाबाद थाना पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारवाया और विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

       बताया गया कि मृतक के पिता यदुनंदन चौहान किसी अन्य शहर में प्राइवेट कम्पनी में इलेक्ट्रिकल मैकेनिक का काम करते हैं। मृतक घर पर अपनी माता के साथ अकेले रहता था। मृतक ने यह कदम क्यों और किन परिस्थितियों में उठाया, पुलिस उसकी जांच पड़ताल कर रही है।

Views: 63

Advertisements

Leave a Reply