मृतक मुख्य आरक्षी के परिजनों को दी गयी लाखों की सहायता 

पुलिस कप्तान ने सौंपा साढ़े पन्द्रह लाख रुपए से अधिक धनराशि का चेक


गाजीपुर। थाना सुहवल में नियुक्त मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार सिंह की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।

    पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा ने मृतक के आश्रित परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाने हेतु पहल की और गाजीपुर पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से 25,53,919 रुपए  की धनराशि एकत्रित की गयी। सोमवार दस नवम्बर को पुलिस अधीक्षक  द्वारा गाजीपुर पुलिस के सहयोग से एकत्रित 25,53,919 रुपए की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इसके लिए मृतक आश्रित परिवार ने पुलिस कप्तान और उनकी शानदार पहल की प्रशंसा करते हुए जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Views: 51

Advertisements

Leave a Reply