पंचांग व राशिफल – 01 नवम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 01 नवम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि दशमी/एकादशी
नक्षत्र शतभिषा
वार शनिवार
योग ध्रुव
सूर्योदय 06:03
सूर्यास्त 17:15
चन्द्रमा कुम्भ
राहुकाल 09:19 – 10:41
अभिजीत मुहूर्त 11:42 – 12:26
जानिए आज का राशिफल …………
मेष
आज का दिन आप सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। आर्थिक के योग हैं। प्रेम जीवन साथी से मतभेद रह सकता है।
वृष
आज का दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। भागदौड़ और उलझनों से तनाव रहेगा। स्वविवेक से मन को शांत कर कार्य पूरा करने में सफल रहेंगे। हार्दिक संतुलन बनाए रखें। पुराने अधूरे कार्य पूर्ण पूरे होंगे और घर परिवार में खुशहाली रहेगी।
मिथुन
आज परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी। आर्थिक लाभ के बावजूद खर्चो पर नियंत्रण रखना लाभकारी होगा। पुराने मामलों का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज नौकरी के अलावा भी अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। विरोधी से सतर्क रहें।
कर्क
आज अनुकूल परिस्थितियों के कारण मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको मान सम्मान और अर्थ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सम्पत्ति से लाभ मिलने के योग हैं। कानूनी विवाद सुलझने के आसार हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा।
सिंह
आज का दिन लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से जीवन में कुछ नया करने का प्रयास करें, उससे अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। बेमतलब के खर्च पर नियंत्रण रखें। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
कन्या
आज की दिनचर्या कठिनाईयों के साथ पूरी होगी। मन व्यथित और उदास रहेगा। मनचाहे कार्य अपूर्ण रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। मां के भटकाव पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कहने पर न चलें और स्वविवेक से कार्य पूरा करें
तुला
आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको पद-प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी। अधूरे कार्यों को पूरा करने से आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। कानूनी मामलों में वरिष्टों की सलाह लें। परिवार को ध्यान दें तथा उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। मधुर व्यवहार रखना हितकर रहेगा। पिछले दिनों से चल रहे पारिवारिक विवाद और उलझन दूर करने का समय है। संतान के भविष्य के लिए चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां प्रभावित कर सकती हैं। स्वस्थ रहने के लिए खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है।
धनु
आज कार्यों के अनुरूप आपको लाभ मिलने के प्रबलयोग हैं। कारोबार में आपके निर्णय का लाभ मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा जिससे मन उद्वेलित होगा। यात्रा करना पड़ सकता है।
मकर
आज का दिन शुभ रहेगा। परिवार में आपसी खुशहाली और सहयोग बना रहेगा। आज अपने मित्रों का भरपूर साथ मिलेगा। मित्र की आर्थिक मदद से आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। सरकारी क्षेत्र के लोगों पुरस्कार मि सकता है।
कुंभ
आज कार्य क्षेत्र में सहयोग और समर्थन मिलेगा। आज आत्मविश्वास रहेगा। काम के लिए भागदौड़ बनी रहेगी। आज आपको आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाना होगा अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक उलझन बनी रहेगी। धर्म कर्म के कार्यो में व्यस्त रहेंगे।
मीन
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलकारी रहेगा। आज धन लाभ के साथ खर्चों में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी । जीवनसाथी का साथ मिलेगा, मन प्रसन्न रहेगा। धन निवेश के लिए समय अनुकूल है। विरोधियों से सतर्कता बनाए रहें।
Views: 151







