पंचांग व राशिफल – 27 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 27 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि षष्ठी
नक्षत्र मूल
वार सोमवार
योग अतिगण्ड
सूर्योदय 06:01
सूर्यास्त 17:18
चन्द्रमा धनु
राहुकाल 07:52 – 09:15
अभिजीत मुहूर्त 11:39 – 12:23
जानिए आज का राशिफल …………
मेष
आज के दिनअपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। लेन-देन में सावधानी रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। धार्मिक आस्था बनी रहेगी। सेवा करने से आत्मसंतुष्टि मिलेगी। पारिवारिक जीवन सफल रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।
वृष
आज का दिन अनुकूल है। कार्य क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। अपनों के सहयोग से लाभ होगा। आपके काम की सराहना होगी। वैवाहिक योजनाएं फलीभूत होंगी। निजी मामले स्वयं संभालें।
मिथुन
आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवहार में संयम रखें। आपसी सामंजस्य से पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा।
कर्क
नये कार्य के आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है। अपने आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता से लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। लंबे समय से चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। भावनात्मक निर्णय लेने से बचें।
सिंह
आज आकस्मिक लाभ से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक संबंधों में मिठास रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह लाभदायक होगी।
कन्या
आज मान प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक परिवेश को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
तुला
आज का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी से सतर्क रहें। पुराना मुद्दा चिंता बढ़ा सकता है। सामाजिक आयोजन में भागीदारी से मन को शांति मिलेगी। संयम और विवेक बनाए रखें।
वृश्चिक
आज आपको क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। धैर्य बनाए रखें और सोच समझकर के ही कर्म को पूरा करने के लिए आगे बढ़े। बेमतलब की बातों पर विवाद न करें। नए कार्य में बाधा आ सकती है। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुदृढ़ होगी।
धनु
आज जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। धन निवेश में बड़ा रहेगी। कार्यक्षेत्र में विरोधीयों से सतर्क रहना चाहिए ताकि वे परिस्थितियां बिगाड़ न सकें। लगन के साथ किए गए कार्यों से सफलता मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों से मानसिक शांति मिलेगी।
मकर
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। उधारी का पैसा वापस मिल सकता है। आपकी मेहनत को नयी पहचान मिलेगी। परिवार के साथ धार्मिक कार्य में सहयोग का अवसर मिलेगा। मनोकामनाएं पूर्ण होने का समय है।
कुंभ
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। हर काम को सोच-समझकर करें। अनावश्यक तनाव से बचें। परिवार के साथ रहने से मानसिक शांति मिलेगी। मीन
अपनी रचनात्मकता से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। आज आप को विशेष सफलता मिल सकती है। व्यापारिक लाभ और साझेदारी में प्रगति के संकेत हैं। शीघ्रता से हानि हो सकती है। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे।
Views: 190








