पंचांग व राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 26 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि पंचमी
नक्षत्र ज्येष्ठा
वार रविवार
योग शोभना
सूर्योदय 06:00
सूर्यास्त 17:19
चन्द्रमा वृश्चिक
राहुकाल 16:11 – 17:34
अभिजीत मुहूर्त 11:39 – 12:23
जानिए आज का राशिफल …………
मेष
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी और पारिवारिक विवाद से बचना चाहिए। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। नौकरी में पदोन्नति और स्थान परिवर्तन की संभावना है।
वृष
आज परिवार में वाद-विवाद व बच्चों कों लेकर परेशानी बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कार्य क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। शिक्षा में सफलता के योग हैं। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन
आज का दिन उत्तम है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर परिवार में खुशहाली रहेगी।संचार माध्यम से जूड़े लोगों की प्रगति होगी। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी मेहनत से सफलता अर्जित करने में सफल रहेंगे।
कर्क
आज का दिन सामान्य है। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। विद्यार्थियों को मेहनत का लाभ मिल सकता है। मित्र के सहयोग से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्टों की भावनाओं का सम्मान करें।
सिंह
आज स्वास्थ्य में दिक्कतें आ सकती हैं। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। अविवाहित लोगों के लिए समय अनुकूल है।आज यात्रा से बचना चाहिए। मित्रों के सहयोग से समस्याओं का निदान होगा। समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी।
कन्या
आज सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। कार्य क्षेत्र में वांछित सहयोग न मिलने से तनाव रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें। धन निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। खानपान में संतुलन बनाए रहें। पारिवारिक संबंधों में कटुता रहेगी।
तुला
आज परिस्थितियों प्रतिकूल रहेंगी। कार्य क्षेत्र में परेशानी हो सकती है। स्वविवेक के साथ सतर्कता बनाये रहें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
वृश्चिक
आज नई ऊर्जा के साथ नये कार्य के संपादन में व्यस्त रहेंगे। लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। किसी नए व्यक्ति से भेंट सार्थक रहेगी। श्रम से पद, प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं।
धनु
आज खर्च की अधिकता से आर्थिक स्थिति डांवाडोल रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखना होगा। परिवारिक संबंध संतोषजनक रहेंगे। सहयोगियों से सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद को परिजनों के सहयोग से दूर करने में सफल रहेंगे।
मकर
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में छवि सुधरेगी। विशेष प्रयत्न से स्थिति में सुधार होगा। आर्थिक निवेश सफल रहेगा। पारिवारिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
कुंभ
आज परिस्थितियों सामान्य रहेंगी। लक्ष्य निर्धारित कर आज काम को गति दें, सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करना होगा। आज साझेदारी से बचना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मन में चिंता का भाव रहेगा।
मीन
आज परिस्थितियों अनुकूल रहेंगी। अधिकारियों के सहयोग से लाभ के योग बनेंगे। आलस्य छोड़ लक्ष्य के प्रति सतर्कता से आगे बढ़े, लाभ मिलेगा। खर्च और खान-पान पर ध्यान रखना आवश्यक है। किसी सूचना से मन में दुविधा का भाव रहेगा।
Views: 135








