पंचांग व राशिफल – 11 अक्टूबर 2025
पंचांग व राशिफल – 11 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी
नक्षत्र रोहिणी
वार शनिवार
योग व्यतीपात
सूर्योदय 05:52
सूर्यास्त 17:32
चन्द्रमा वृष
राहुकाल 09:11 – 10:38
अभिजीत मुहूर्त 11:41 – 12:27
आज का राशिफल…
मेष
आज का समय अनुकूल है। आज कार्य स्थल पर की गयी मेहनत का फल प्राप्त करेंगे। आपको नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें पूरा करने में आप सक्षम होंगे। जन सम्पर्क का पूरा लाभ होगा।
वृष
आज आप उत्साह से भरे रहेंगे । आपका सोचा हुआ कार्य पूर्ण होने से मानसिक शान्ति मिलेगी। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरा उतरेंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साझेदार में किए गए कार्य आपको लाभ होगा।
मिथुन
आज आपको मेहनत का अनुकूल लाभ प्राप्त होगा। किसी कार्य विशेष में आपको सहयोगियों से सहयोग मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। परिवार के साथ बाहर जाने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
कर्क
आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्य की अधिकता के बावजूद अधिकारियों के सहयोग से कार्य पूर्ण करने में सफल होंगे। तनाव से मन भा रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखने से आपको लाभ होगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। धर्मिक आयोजन का लाभ मिलेगा।
सिंह
आज परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। आज जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे। आर्थिक लेन देन में सावधान रहने की जरुरत है। आज बडे स्थान से काम करने की पशकश हो सकती है। आज दूसरों को महत्व देने से आपको आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा।
कन्या
आज आप महत्वपूर्ण काम पूरा करने में सफल रहेंगे। इससे कार्य में में नई दिशा का उदय होगा। अपनों की मदद का पूरा लाभ मिलेगा। यदि किसी दूसरे राज्य में व्यापार करना चाहते हैं तो दिन उनके लिए अच्छा है। पारिवारका सहयोग बना रहेगा।
तुला
आज आप तनाव छोड़ दिन का आरम्भ शांत मन से करें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। विवादों से दूर रहें।
वृश्चिक
आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज अपने कार्यों को धैर्य और समझदारी से पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, इससे लाभ मिलेगा। नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
धनु
आज आपका दिन अच्छा है। आज व्यापार में धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। अपने कार्य के साथ परिवार व समाज के बीच सामन्जस्य बना कर रखना चाहिए।
मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी दोस्त से मिलने की योजना फलीभूत होगी। आलस्य के बावजूद काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रफुल्लित रहेगा। पारिवारिक जीवन की उलझन को सुलझाना हितकारी होगा।
कुंभ
आज का दिन परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज जरूरी काम बनते नजर आएंगे। आज संतान की सफलता से मनोबल बढ़ेगा। आस-पास के लोगों के साथ समय व्यतीत करेंगे। नये काम की सोच आपको आगे धन लाभ के अवसर देंगे। आज परिचितों के साथ मौज-मस्ती में व्यस्त रहेंगे।
मीन
आज का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होगा। मेहनत का भरपूर लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सहकर्मी से बेहतर सहयोग प्राप्त होगा। कला व साहित्यिक लोगों के लिए आज का दिन सहयोगी साबित होगा।
Views: 149








