पंचांग व राशिफल – 10 अक्टूबर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास कार्तिक
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्थी
नक्षत्र कृतिका
वार शुक्रवार
योग सिद्धि
सूर्योदय 05:52
सूर्यास्त 17:33
चन्द्रमा वृष
राहुकाल 10:38 – 12:04
अभिजीत मुहूर्त 11:41 – 12:27
आज का राशिफल…
मेष
आज कार्य स्थल पर परिश्रम का फल प्राप्त होगा। दुसरों से अपनी तुलना न करें। स्वयं पर हीन भावना व नकारात्मक सोच को हावी न होने दें। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के पुराने मुद्दों को छोड़ कर पारिवारिक जीवन सुखमय बनाने हेतु प्रयास करें।
वृष
अपने कार्य के प्रति सतर्कता रखना होगा। कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए नया ज्ञानार्जन करें। सुस्ती और आलस्य को हावी न होने दें। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। हल्की बातोऊ बातों को नजरअंदाज करें और परिवार के साथ समय बिताएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मिथुन
आज धैर्य के साथ अपने लक्ष्य पर ध्यान रखे, सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में वृद्धि बढ़ेगी। मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक लोगों से मुलाकात होगी। परिवार के मतभेद हो सकते हैं।विभिन्न गतिविधियों में भाग लेना हितकर होगा।
कर्क
आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। कड़ी बातचीत से बचें। भौतिक सुख साधनों पर खर्च बढेगा। चुनौतियों का सामना करने को तैयार रहें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। भजन उचित ढंग से करें अन्यथा स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।
सिंह
असामजिक खताविधियों से दूर रहें। गोपनीय बातों की गोपनीयता भंग न करें अन्यथा सम्मान को ठेस लग सकती है। रिश्वतखोरी से बचें और परिश्रम से प्राप्त धन मिलने से संतुष्ट रहें। परिवार वृद्धि की संभावना है। पिता के साथ रिश्ता मजबूत होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान रखें और तनाव से बचें। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहें।
कन्या
समय के अनुरूप चलने को तत्पर रहें और पदानुसार नवीन जानकारियों से अपडेट रहे ताकि कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिल सके। पुराने मित्र से भेंट सुखद रहेगी। परिजनों के साथ समय बिताना हितकर होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें। सामाजिक कार्य में भागीदारी सुनिश्चित करें।
तुला
लक्ष्य के प्रति सतर्क होकर प्रतिस्पर्धा में भाग लेने से आगे बढ़ने में सफल रहेंगे। वार्तालाप में सोच-समझकर बोलें। सतर्क रह्ते हुए कार्य में एकाग्रता रखें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है।सामाजिक गतिविधियों में सहयोगी बनें।
वृश्चिक
आज मन मे आलस्य व थकान का भाव रहेगा। पारिवारिक प्रगति में सहयोगी बनें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। निवेश के लिए समय अनुकूल है। नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। मित्रों के साथ बेकार समय बिताना ठीक नहीं है। समय की माता के अनुसार अपने कार्यों में गति लायें।
धनु
आज नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। लक्ष्य के साथ काम करें, लाभ होगा। पारिवारिक कार्यों को प्राथमिकता दें। और अवसर न गंवाएं। जरूरतमंदों की मदद करें और भोजन दान करें। वाहन परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर
सार्वजनिक संबंधों पर ध्यान दें। वार्तालाप में आत्मविश्वास से संतुलित भाषा का प्रयोग करें। प्रतियोगिता में जीत के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक मामलों के काम विश्वसनीय व्यक्ति को ही सौंपे, लाभ की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ
उत्कृष्ट कार्य से कार्य क्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। साहस बनाए रखें। विवाद में राहत मिल सकती है। मधुर वाणी से लोगों को प्रसन्न रखें। विद्युतीय उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से बचें। सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहें।
मीन
मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें और सतर्कता से कार्य पूरे करें। समृद्धि पर ध्यान दें। व्यवसाय वृद्धि के लिए ऋण ले सकते हैं। आलस्य से बचें और वाहन बदलने की योजना टालें। घर में अग्नि सुरक्षा पर ध्यान दें और परिवार के साथ समय बिताएं।
Views: 135








