साइबर अपराधियों से पुलिस ने वापस कराये आठ लाख रुपए 

गाज़ीपुर। साइबर क्राइम थाना गाजीपुर ने साइबर अपराधियों द्वारा लिए गये आठ लाख रूपये पीड़ित आववेदक को वापस कराने का सराहनीय कार्य किया है।


      उल्लेखनीय है कि दिनांक 04 फरवरी 2025 को पीडित रमेश यादव पुत्र स्व. राजेदव यादव निवासी ग्राम रामपुर पतारी थाना दुल्लहपुर के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी कर 16 लाख 5 हजार रूपये का फ्रॉड़ किया था। जिसके सम्बंध में पीडित की तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम थाना गाजीपुर पर मुकदमा संख्या 05/2025 अन्तर्गत धारा – 419 ,420 , 406,506 भादवि व 66 डी आईटी दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पैसा वापसी का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर (नोडल साइबर) के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के क्रम में कार्यवाही करते हुए आवेदक का आठ लाख रूपया आवेदक के खाता में वापस कराया गया।

Views: 17

Advertisements

Leave a Reply