पूर्व कुलपति प्रो.यूपी सिंह का निधन, जिले में शोक की लहर
गाज़ीपुर। जखनियां तहसील क्षेत्र के रामसिंहपुर के मूल निवासी व वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर उदय प्रताप सिंह का 93 वर्ष की आयु में शनिवार को प्रातः तीन बजे गोरखपुर में निधन हो गया।
पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा की साधारण सभा के आजीवन सदस्य और 20 वर्षों तक प्रबंधक के रूप में संस्थान का मार्गदर्शन किया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के कुलपति के रूप में आपने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। वे दीर्घकाल से गोरक्षा पीठ गोरखपुर से जुड़े रहे। गुरु गोरखनाथ मठ गोरखपुर से सम्बन्धित शैक्षिक संस्थानों का सफल प्रबंधन करते रहे। आपका जाना जनपदवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। जिले के सामाजिक, साहित्यिक तथा शैक्षणिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। लोगों ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुख को सहन करने की सामर्थ्य व शक्ति प्रदान करें।
्
Views: 87









