विश्वकर्मा दिवस पर टूल किट पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

गाजीपुर। विश्वकर्मा दिवस एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत टूल किट एवं ऋण वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।


      कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से किया गया जिसका लाइव प्रसारण सुना व देखा गया।  उपायुक्त उद्योग प्रवीण कुमार मौर्य द्वारा बताया गया कि प्रदेश सरकार द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना वर्ष 2018 में पारम्परिक कारीगरों यथा-दर्जी, नाई, लोहार, बढ़़ई, सोनार, मोची, राजमिस्त्री, कुम्हार, टोकरी बुनकर एवं हलवाई का कौशल उन्नयन करते हुए टूल किट प्रदान कर रोजगार से जोड़़ने के लिए कुल 6475 कारीगरों को प्रशिक्षण के साथ-साथ टूल किट प्रदान कर रोजगार मुहैया कराया गया है। उक्त योजना में वर्ष 2022 से वर्ष 2025 तक 31 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में रू0 102.72 लाख रूपये, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजनान्तर्गत 08 लाभार्थियों को 55.65 लाख रूपये, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अन्तर्गत 05 लाभार्थियों 88.00 लाख रूपये एवं मुद्रा योजनान्तर्गत एक लाभार्थी को दो लाख रूपये ऋण बैंकों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। 

    इसके उपरांत मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल एवं जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को टूल किट एवं डेमो चेक  वितरित किया गया। 

Views: 29

Advertisements

Leave a Reply