पुलिस मुठभेड़ में दो गौतस्कर घायलावस्था में गिरफ्तार
सपिकअप, अवैध असलहा और गौवंश बरामद
गाज़ीपुर। जंगीपुर थाना एवं बिरनो थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने दौराने मुठभेड़ दो शातिर गौ तस्करों को पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो अवैध तमंचा .315 बोर व दो खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस.315 बोर व एक पिकअप वाहन से चार गोवंश बरामद कर लिया।
बताया गया कि अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो प्रभारी दौराने रात्रि गश्त नसरतपुर के पास मौजूद थे । एक तेज रफ्तार संदिग्ध पिकअप वाहन मरदह से जंगीपुर की तरफ जाते हुए दिखाई दी। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो पिकअप सवार पिकअप लेकर तेजी से जंगीपुर की तरफ भागने लगा। इस पर थानाध्यक्ष बिरनो द्वारा जरिये दूरभाष थानाध्यक्ष जंगीपुर को सूचना देते हुए संदिग्ध गाड़ी का पीछा किया गया। आगे से जंगीपुर पुलिस आती दिख गयी। भवरहा मोड़ के पास खुद को घिरा देख पिकअप सवार बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस की जबावी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं एक बदमाश मौके से भागने में सफल रहा।
घायलावस्था में गिरफ़्तार अभियुक्तों में संतोष राजभर पुत्र रामाशीष राजभर ग्राम करीमुद्दीनपुर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाज़ीपुर व सोनू यादव पुत्र राजेश यादव ग्राम जमसड़ा थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर रहे। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर कई मुकदमे पूर्व से पंजीकृत हैं। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को इलाज हेतु सीएचसी बिरनो भेजा गया। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी।
Views: 108









