एसआईटी करेगी नोनहरा थाना लाठीचार्ज कांड की जांच
गाजीपुर। नोनहरा थाना कांड में भाजपा कार्यकर्ता सीताराम उपाध्याय की मौत का मामला जिले से होता हुआ प्रदेश स्तर तक जा पहुंचा है। इस घटना को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर प्रभारी राकेश त्रिवेदी, गाज़ीपुर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने मिलकर घटना की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री को दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्व. सियाराम उपाध्याय के परिजनों के साथ भाजपा संगठन और सरकार दोनों शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। पूरी घटना की निष्पक्ष जांच एसआईटी करेगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व उच्च न्यायालय इलाहाबाद के वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक कुमार पाण्डेय ने इससे पहले प्रशासन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल , मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक तथा मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन भेजकर विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की थी। वहीं इससे पूर्व भी कई सामाजिक संगठनों ने सरकार व मानवाधिकार आयोग से इस घटना पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी।
थम नहीं रहा पुलिस के खिलाफ आक्रोश
शहर के कचहरी क्षेत्र के सरजू पाण्डेय पार्क में रविवार की शाम छात्रनेताओं ने पुलिसिया अत्याचार से मृत हुए स्व सियाराम उपाध्याय की आत्मा की शान्ति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर न्याय हेतु आंदोलन की रणनीति बनाई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नोनहरा थाना में जिस तरीके से सियाराम उपाध्याय सहित कई राजनैतिक और सामाजिक नेताओ और कार्यकर्ताओं को लाठियों से पीटा गया वह अत्यन्त निन्दनीय है। बुरी तरह घायल दिव्यांग सियाराम उपाध्याय की मौत हो गई। यह हमें जालिया वाला बाग की याद दिलाता है। आज हम लोग अपने इस भाई सियाराम उपाध्याय को श्रद्धांजलि देते हुए जिला प्रशासन के ख़िलाफ़ आंदोलन के लिए कटिबद्ध हैं। श्रद्धांजलि बैठक में यह तय किया गया कि मंगलवार दिन 16 सितम्बर को सुबह 10 बजे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की माग करने तथा प्रदेश सरकार से सियाराम उपाध्याय के परिजनों को आर्थिक सहायता के साथ साथ सरकारी नौकरी की मांग करेंगे। अंत मे दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर सभा का समापन किया गया। कार्यक्रम में शामिल छात्र नेता डॉ शम्मी सिंह, शशांक उपाध्याय, राजेश उपाध्याय,अंशु पाण्डेय, अभिषेक राय, शीर्षदीप शर्मा, दीपक उपाध्याय,सुधांशु तिवारी,परवेज अहमद, सतीश उपाध्याय अवनीश प्रताप सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, रवि यादव, शिव कुमार, ताम्रध्वज कुमार, राकेश मौर्य, अंकित राय, पुष्कर सिंह, प्रगति दुबे, पुष्पेंद्र उपाध्याय, आकाश चौधरी, अभिषेक राय , जस्सू राय, शिवम सिंह कुनाल राय, नायडू राय, हिमांशु तिवारी,अमित राय, कन्हैया यादव, निलेश मिश्रा, अभिषेक चौरसिया, शैलेश यादव, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र सिंह, शिवम सिंह, प्रशांत राय, टीपू सिंह, सतीश उपाध्याय, सुधांशु रंजन पाण्डेय, सत्यार्थ स्वामी, मनीष चौधरी, विनोद सिंह,पवन सिंह,निलेश बिन्द इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Views: 74









