बालिकाओं को रक्तहीनता से बचाव की दी जानकारी
बालिकाओं को दी आवश्यक टोल फ्री नंबरों की जानकारी
गाजीपुर। संकल्प, हब फॉर एंपावरमेंट आफ वूमेन योजनांतर्गत दस दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम लूदर्स कॉन्वेंट इंटर कॉलेज तुलसी सागर में सम्पन्न हुआ। महिला कल्याण विभाग लखनऊ उत्तर प्रदेश द्वारा महिला एवं किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत छात्राओं को एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार संबंधी जानकारी दी गयी। जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय ने एनीमिया को ‘‘साइलेंट किलर‘‘ बताते हुए कहा कि यह रोग मुख्यतः शरीर में आयरन की कमी से होता है और बच्चों, किशोरियों तथा गर्भवती महिलाओं में अधिक पाया जाता है। उन्होंने एनीमिया के बचाव हेतु संतुलित आहार, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंकुरित अनाज, गुड़ एवं आयरन युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन पर विशेष बल दिया। उन्होंने आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां नियमित लेने और समय समय पर हीमोग्लोबिन की जांच कराने की भी सलाह दी।
इसके साथ ही कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण पर बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित समस्त टोल फ्री नंबर 1090,1098, 181, 112, 102, 108 के बारे में बालिकाओं को जानकारी दी गई। जेंडर स्पेशलिस्ट लक्ष्मी मौर्य के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष, बाल कल्याण समिति, दत्त्तकग्रहण इकाई योजना, निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ‘‘सामान्य‘‘ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कॉलेज का समस्त स्टाफ तथा कॉलेज की बच्चियां उपस्थित रहीं।
Views: 13
Advertisements








