सर्वाधिक ब्याज दर देता है जिला सहकारी बैंक
गाजीपुर। जिला सहकारी बैंक लि० द्वारा किसानों को प्रदान की जाने वाली बैकिंग सुविधाओं के अन्तर्गत बैंक शाखाओं से सम्बद्ध सहकारी समितियों के माध्यम से अल्पकालीन फसली ऋण के अन्तर्गत सबसे न्यूनतम 3 प्रतिशत की दर से ऋण की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। वहीं सावधि निक्षेपों के अन्तर्गत भी जनपदवासियों को उनकी सावधि जमाओं पर और अधिक व्याज दर की सुविधा प्रदान करते हुए एक माह हेतु (01.09.2025 से 30.09.2025), सहकारी गुल्लक निक्षेप योजना लागू की गयी है जिसमें वर्तमान समय में राष्ट्रीयकृत बैंको की तुलना में 444 दिनों की सावधि जमा पर सबसे अधिक 7.05 प्रतिशत व्याज दर एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु 7.55 प्रतिशत की सुविधा प्रदान की गयी है। जनपदवासियों से अनुरोध है कि सहकारी गुल्लक निक्षेप योजना में धन जमा कर सकते हैं। इस सम्बन्ध में विशेष जानकारी हेतु जिला सहकारी बैंक की निकटतम शाखा से सम्पर्क कर उक्त योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Views: 25








