बिहार जा रही लाखों की अवैध शराब बरामद 

बाल अपचारी व स्कार्पियो सहित दो लोग गिरफ्तार 


गाजीपुर। अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को रेवतीपुर थाना पुलिस द्वारा स्कार्पियो वाहन में 45 पेटियों में रखी कुल 390 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 71 हजार रुपए बताई गई है।

        थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल, उपनिरीक्षक आबिद अली मय हमराह द्वारा उतरौली पुलिया ग्राम उतरौली में चेकिंग सदिग्ध व्यकित/वाहन के दौरान स्कार्पियो वाहन रजि.नं. यूपी 82 एएम 6074 (रंग स्लेटी) की तलाशी ली गयी तो उसमें 40 पेटी 8 पीएम अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 345.6 लीटर तीव्रता 42.8 प्रतिशत व 05 पेटी राँयल स्टेज अग्रेजी शराब कुल मात्रा 44.4 लीटर तीव्रता 42.8 प्रतिशत ( कुल मात्रा 390 लीटर)बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त पुनीत जायसवाल पुत्र विमल जायसवाल निवासी ग्राम नुआंव बड्ढा थाना नुआंव जनपद कैमूर भभुआ बिहार एवं एक बाल अपचारी को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त/बाल अपचारी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी।

Views: 56

Advertisements

Leave a Reply