पुलिस ने वापस कराये धोखाधड़ी से ली गई धनराशि 

गाजीपुर। यूपीआई द्वारा धोखाधड़ी कर ली गयी धनराशि को जनपदीय साइबर सेल व शादियाबाद थाना पुलिस के संयुक्त प्रयास से वापस करायी गयी है।


     उल्लेखनीय है कि जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं साइबर धोखाधड़ी रोकने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत शिकायतकर्ता सोनू मौर्या निवासी ग्राम भदौरा उर्फ घिनहा थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर के साथ गत 30 अगस्त को यूपीआई द्वारा धोखे से सतहत्तर हजार रुपए ले लिए गए थे। पीड़ित द्वारा तत्काल साइबर हेल्प लाइन 1930 पर कॉल करके ऑनलाइन शिकायत दर्ज करायी गयी थी। उसके सम्बंध में सूचना प्राप्त होने पर साइबर सेल व थाना शादियाबाद की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 48 घंटे के अंदर शिकायतकर्ता सोनू मौर्या के खाते में उनके साथ फ्रॉड की गयी धनराशि की धनराशि  वापस करायी गयी। अपनी धनराशि वापस पाकर पीड़ित द्वारा साइबर सेल गाजीपुर व शादियाबाद थाने की पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया ।

Views: 74

Advertisements

Leave a Reply